Recent

Govt Jobs : Opening

बच्चों के लिए सुंदरता हेतु टिप्स

बच्चे संवेदनशील, साफ़, मासूम, सुन्दर और ज़िंदादिल होते हैं| उन्हें बड़ों के स्नेह और देखभाल की ज़रूरत होती हैं| माता-पिता को बच्चों को सुंदरता हेतु टिप्स देना चाहिए जिससे वे फूलों की तरह खिल सके| चाहे वह लड़का हो या लड़की, उन्हें अच्छी सेहत के फायदे बातये जाना चाहिए| इससे उनकी त्वचा और स्वस्थ दोनों अच्छे रहेंगे|
http://e-makemebeautiful.blogspot.com/

एक चीज़ हैं जिसमें हम सब अच्छे होते हैं और वह है अपने बच्चों की देखभाल| हर माता पिता अपने बच्चे को श्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं| हमे भी उनके भविष्य को अच्छा बनाने के लिए मेहनत करना चाहिए|
गर्भ के दौरान शांति और आराम से रहें| अगर आपकी सोच सकारात्मक होगी तो वह आपके बच्चे पर सीधा असर डालेगी| विज्ञान ने भी इस बात की पुष्टि की हैं कि जैसा आपका व्यवहार होगा, जन्म के बाद भी बच्चे पर उसका असर होगा|

बच्चों के भोजन हेतु टिप्स

अगर आप अपने बच्चो में शुरू से अच्छा और स्वस्थ भोजन करने की आदत डालेंगे तो यह उनकी हमेशा की आदत बन जाएगी| उन्हें छूट प्रदान करे किन्तु समय पर यह भी बताते रहे कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं| उनकी सही खाना चुनने में मदद करे| उनके भोजन में सब्ज़ियाँ, ताज़े फल, अंडे, नट्स, सी फ़ूड इत्यादि शामिल करें| बच्चों को ऐरीएटेड पेय पदार्थों, जंक फ़ूड, अधिक मिठाइयों से दूर रखे|

बच्चों के बालों और त्वचा हेतु टिप्स

स्वस्थ बाल और त्वचा पोषक तत्वों का नतीजा होते हैं| रासायनिक लोशन, क्रीम और शैम्पू उनकी त्वचा और बालों पर मुलायम होने के बजाय कठोर होते हैं| उन्हें अच्छे बाल और त्वचा रखना सिखायें| इसके लिए त्वचा के कुछ मुलायम स्क्रब उपयोग में लिए जा सकते हैं| इस उम्र में उन्हें रासायनिक पदार्थों से दूर रखना चाहिए| उन्हें सही भोजन चुनने में मदद करें|

स्वच्छ्ता

बच्चों को रोज़ नाहना और पाउडर लगाना सिखाएं जिससे वह पूरे दिन ताज़ा और साफ़ रहें| उन्हें हानिकारक पदार्थों से दूर रखें|

बच्चों के लिए सुंदरता हेतु टिप्स

  • सबसे पहली टिप आपके बच्चे के भोजन से जूडी है| बच्चे में अच्छा भोजन करने की आदत डालना चाहिए, जिससे उन्हें पोषक तत्व मिलते हो| उदहारण के लिए मछली, फल, नट्स, सब्ज़ियाँ, चावल इत्यादि| जंक फ़ूड को नियंत्रित करना चाहिए किन्तु बंद नहीं| ऐसा इसलिए क्युकिँ कही न कही बच्चे नियम तोड़ते ही है| हफ्ते में एक बर जंक खाने की अनुमति देदे|
  • नींद भी इन सबमे एक अहम हिस्सा है| उन्हें घर के अंदर और बहार खेलने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए जिससे थकने के बाद उन्हें नींद आये| नींद का समय वह होता है जिसमें बच्चे की संज्ञानात्मक और याद करने की क्षमता बढ़ती है| नींद और सुंदरता में सह-सम्बन्ध है|
  • एक और चीज़ जो बच्चों को के लिए ज़रूरी है वह है बालों की देखभाल| इनकी देख-रेख के लिए रासायनिक उत्पादों का उपयोग नहीं करना चाहिए| बालों को नारियल और जैतून के तेल से मालिश कर के साद शैम्पू से धोएं| पोषक तत्वों से निर्मित सलाद खाने से भी बाल अच्छे होते है| बालों को हमेशा साफ़ रखें जिससे वह स्वस्थ रहे|
  • बच्चों की सेहत की एक और अहम चीज़ है उनकी त्वचा जिसको अच्छी देखभाल की ज़रूरत होती है| बच्चों को अच्छे और साद साबुन का उपयोग करना चाहिए| उनकी मालिश जैतून के तेल द्वारा करने से त्वचा को मुलायम रखा जा सकता है|
  • सुबह और शाम की हलकी धुप में खेलने से बच्चों की सेहत पर अच्छा परिणाम होता है| उन्हें दोपहर में खेलने से रोकना चाहिए क्यूंकि वह त्वचा को हानि पंहुचा सकती है|
  • प्रतिदिन नाहने के लिए बच्चों को प्रेरित करना चाहिए| सुबह नाहने से वह दिनभर ताज़गी और शक्ति पूर्ण महसूस करेंगे|
  • दाँतों की भी देखभाल स्वास्थ की सुंदरता का हिस्सा है| बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करना सिखायें जिससे उनके दांत अच्छे रहे|
  • नाहने के बाद बच्चों को मॉइस्चराइजर लगाये|
  • परफ्यूम्स, इत्र और डिओड्रेंट को बच्चों के उपयोग में लाने से रोके क्यूंकि उनकी त्वचा संवेदनशील होती है|
  • बच्चों के हाथो और चेहरे को थोड़ी थोड़ी देर में साद साबुन और पानी से धोएं|

बच्चों की सुंदरता के लिए घरेलु नुस्खे

स्वस्थ त्वचा और बालों के लिए हमेशा से ही घरेलु नुस्खे अच्छे माने जाते है| यह टिप्स बिना किसी हानि के आपके बच्चो की सुंदरता को बनाये रखेगी|
  • घरेलु नुस्खों में सबसे पहले अखरोट और ताज़ी क्रीम का नाम आता है|
  • ब्लैक हेड्स और मुंहासें, ग्लिसरीन, नीबू के रस और गुलाब जल से हटाये जा सकते है|
  • होठों के कालेपन को रेंडी और बादाम के तेल से दूर किया जा सकता है| इसे आप रात को सोने से पहले लगाएं|
  • रेंडी और नारियल के तेल से आँखों के काले घेरे खत्म किये जा सकते है| इनसे आँखों के आसपास मालिश करे जब तक यह पूर्ण रूप से अवशोषित हो जाए|
  • हाथ और पैरों को सुन्दर बनाने के लिए प्राकृतिक स्क्रब का उपयोग किया जा सकता है| नमक, बादाम का तेल, लैवेंडर तेल और पानी के पेस्ट को हाथ और पैरों में करीब २० मिनट तक लगा के रखने के बाद धो लें|
  • बालों को चमक देने के लिए सिरके की कुछ बूंदे पानी में मिलाएं और शैम्पू करने के बाद धोलें|
  • थकी और बेजान आँखों के लिए गुलाब जल उत्तम होता है|
  • नीबू हाथों और घुटनों की सफाई के लिए अच्छा होता है|
  • मक्के का आटा बालों की सफाई के लिए अच्छा होता है| इसे लगाने के बाद अच्छे से कंघा अवश्य करे |
निष्कर्ष: बच्चों को सुंदरता हेतु टिप्स की आवश्यकता होती है जो उन्हें अंदर और बाहरी रूप से साफ़ रखती है| ऊपर दी गयी अच्छी आदतों को बच्चों में निर्मित करे जिससे वह सुन्दर रूप से बड़े हो|

No comments:

Post a Comment

Blogger Random - Recent - Specific Label Posts Widget - All in One Post Feed Widget

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement